Showing posts with label Self Motivation. Show all posts
Showing posts with label Self Motivation. Show all posts

26 August 2016

भरोसा खुद पर रखो तो ताकत बन जाता है, और दूसरों पर रखो तो कमजोरी बन जाता है…

भरोसा खुद पर रखो तो ताकत बन जाता है,
और
दूसरों पर रखो तो कमजोरी बन जाता है…

क्या हम अपने ऑफिस का काम अपने Boss के लिए करते हैं या अपने को निखारने या अपने विकास के लिए करते हैं ?
-------------------------------------------
inspiring-post-in-Hindi
inspiring-story-hindi

एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्न हमारे सामने आता है :-

हम कभी कभी या बहुत बार, नहीं नहीं हर वक़्त यही सोचते रहते हैं कि अगर हम नौकरी में अपना 100% अपने ऑफिस को देंगे तो उससे तो employer बढ़ेगा, उसका फायदा होगा, पर हमें क्या मिलेगा क्योँकि हम तो सारा का सारा काम अपने employer के लिए कर रहे हैं.

  1. "एक ही जगह ऊर्जा लगाने की शक्ति" - New!
  2. Aura (प्रभामण्डल) की ताकत - Inspirational Post In Hindi
  3. अपनी जिंदगी में "कर्मों का तूफ़ान" पैदा करो ! - New!
  4. अपने जीवन में समस्या (Problem) आने पर हमें क्या करना चाहिए ?
  5. इंसान की नहीं, इज़्ज़त है रिश्ते की: एक कटु सत्य !

मित्रों यहाँ पर हम बहुत ही बड़ी गलती करते हैं, जैसे कि 
inspiring-post-in-Hindi
1. हम खाना खाते हैं - किसके लिए - अपने लिए.
2. हम पढ़ते हैं - किसके लिए - अपने लिए.
3. हम खेलते हैं  - किसके लिए - अपने लिए.
4. हम सोते हैं - किसके लिए - अपने लिए.
5. हम सीखते हैं - किसके लिए - अपने लिए.

        
मित्रों अब एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्न उठता है कि जब हम सब कुछ अपने लिए करते हैं तो "हम नौकरी किसी और के लिए कैसे कर सकते हैं", ये बात कुछ समझ से परे है.

मित्रों मान कर चलिए "नौकरी हम किसी और के लिए नहीं अपितु अपने लिए" करते हैं.

एक बात हम सभी जानते हैं कि इंसान जिंदगी भर, मरते दम तक सीखता रहता है, क्योँ न हम भी नौकरी लगने के बाद यही मानें कि हम अपनी कंपनी में ट्रेनिंग कर रहे हैं और इस ट्रेनिंग के दौरान हमें सैलरी भी मिल रही है. 

इससे सबसे बड़ा फायदा यह होगा ही हम हमेशा सीखने वाली स्थिति (Learning Mode) में रहेंगे और दिमाग में ये रखते हुए की employer हमें सीखाने के साथ साथ पैसे भी दे रहा है. 

हम तो जिंदगी भर ये समझें कि employer ने हमें ट्रेनिंग के लिए एक महँगा ऑफिस या फैक्ट्री खोल कर दे रखी है, जिसे हम नहीं खोल सकते हैं, या हम risk नहीं ले सकते (मित्रों ये बात हमें स्वीकार करनी ही पड़ेगी). 

मित्रों ये सोचना बिलकुल गलत है कि हम किसी और के लिए काम कर रहे हैं. ऐसा सोच कर हम अपनी progress को रोक लेते हैं क्योँकि हमारा दिमाग कहता है की हमारे करने से किसी दूसरे यानि employer का फायदा हो रहा है (मनुष्य का स्वभाव होता है की वह दूसरों को बढ़ते हुए नहीं देख सकता,चाहे हम बातें कुछ भी करते रहें) और इस सोच को लेकर हम जिस जगह होते हैं, उसी जगह रह जाते हैं.

मित्रों अगर कभी भी हम अपनी नौकरी से संतुष्ट न हों तो तुरंत दूसरी नौकरी कर लेनी चाहिए या अपना खुद का बिज़नस. उसी जगह पर "नौकरी भी कर रहे हैं और अपने employer को कोस" भी रहे हैं तो इसका मतलब है

"हम कमजोर हैं न की employer".

  1. Be Happy, Not Sad !
  2. Hard Work नहीं Smart Work - Moral Story in Hindi !
  3. Hindi Story हर चुनौती में एक बड़ा अवसर छिपा होता है !
  4. Moral Hindi Story: कुछ तो लोग कहेंगे !
  5. Moral Hindi Story: दो घड़े !
  6. Moral Story in Hindi - माता-पिता !
  7. Moral Story in Hindi - मेहनत का आदत !
  8. Moral Story in Hindi - सबसे बड़ा बुद्धिमान कौन ?
inspiring-post-in-Hindi
मित्रों ये बात हमेशा ध्यान रखिये कि जिस भी दिन हमारे मुँह से अपने employer के लिए नकारात्मक वाक्य आने शुरू हो जाते हैं उसी दिन से हमारे उस ऑफिस में काम सीखने की क्षमता कम होने लगती है और उसके बाद जितना ज्यादा समय तक हम उस ऑफिस में रहेंगे, 

मान कर चलिए हम अपने साथ साथ, सबसे पहले अपनी पूरी फैमिली को भी नकारात्मक बनाएंगे और अपनी खुद की productivity को भी कम करते चले जायेंगे. 

ये सोच कर कि Boss का विकास हो रहा है, "हम अपना विकास ठप्प कर रहे हैं". Boss तो आज नहीं तो कल, दूसरा employee रख लेगा, पर उतने समय जो हमने अपनी negative सोच रख कर पूरे मन से काम नहीं किया उसका भूकतान कौन करेगा, जरा सोचिये.     
inspiring-post-in-Hindi
हम कभी भी इस गलत फहमी में न रहें की हमारे उस ऑफिस या फैक्ट्री में काम न करने से employer का कुछ बिगड़ने वाला है.

अगर employer का कुछ बिगड़ेगा तो उनकी अपनी गलती से, न की हमारे काम न करने की वजह से, ये बात हमें हमेशा के लिए गाँठ बांध कर रखनी होगी.
inspiring-post-in-Hindi
मित्रों अपने पर भरोसा रखो. जिंदगी में कोई ऐसा काम नहीं जो इंसान न कर सकता हों. अपनी नाकामी का ठिकड़ा दूसरों पर फोड़ने का मतलब है, अपने को इस दुनिया के सामने दीन हीन की दशा में लाना.

मित्रों, Never blame others for your failures.
inspiring-post-in-Hindi

इसलिए मित्रों :


1. हम खाना भी अपने लिए खाते हैं.
2. हम पढ़ते भी अपने लिए हैं.
3. हम खेलते भी अपने लिए हैं.
4. हम सोते भी अपने लिए हैं.
5. हम सीखते भी अपने लिए हैं.
inspiring-post-in-Hindi
और और और ..... 
inspiring-post-in-Hindi
हम काम भी अपने लिए ही करते हैं, किसी और के लिए नहीं (ये बात हमेशा ध्यान रखिये).          
किसी ने सही कहा है :

भरोसा खुद पर रखो तो ताकत बन जाती है,
और
दूसरों पर रखो तो कमजोरी बन जाती है…

जरुर पढ़ें :-

साभारः Self Motivation

आशा है आपको ये पोस्ट पसंद आई होगी. अगर हाँ ? तो इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook या Twitter पर Share करना न भूलें. 

Note - अगर आपके पास कोई Hindi Story है जो लोगों में सकारात्मकता फैला सकती है तो इस Blog पर Share करने के लिए इसे हमारे ईमेलः jeevandarpan.com@gmail.com पर जरुर भेजें. इसे हम JeevanDarpan.Com पर आपके नाम तथा फोटो के साथ Publish करेंगे. धन्यबाद.
Keywords: Inspirational-Stories-in-Hindi, Motivational-Stories-in-Hindi, Hindi-Story-with-Moral, Moral-Stories-in-Hindi, Hindi-Stories-on-Jeevan-Darpan. Hindi-Kahaniyan, Hindi-me-Kahani, Hindi-me-prernadayak-Kahani, Moral-Kahani-Padhen-hindi-me, Prernadayk-Kahniyan-Hindi-Main.  
Read More

17 August 2016

हमारे बोले गए शब्द 1000 गुना शक्तिशाली बन कर ब्रम्हाण्ड के शब्द बन सकते हैं पर .......

Most Inspiratioanl Post in Hindi


(A) हमारे बोले गए शब्द 1000 गुना शक्तिशाली बन कर ब्रम्हाण्ड के शब्द बन सकते हैं पर .......
(B) हम परेशान रहते हैं कि कोई हमारी बात सुनता क्योँ नहीं ?

------------------------------------
inspiring-story-hindi

हम अपने बोले गए शब्दों को 1000 गुना शक्तिशाली बना कर ब्रम्हाण्ड के शब्द बना सकते हैं अगर, अगर, अगर हम अपने द्वारा बोले गए शब्दों को बोलने से पहले उन पर खुद अमल कर रहे हैं तो.

  1. Jokes in Hindi - Part 1 !
  2. Jokes in Hindi - Part 2 !
  3. कुछ सुपरहिट फिल्मों की सुपरहिट गलतियाँ !
  4. फेमस क्रिकेटरों की पत्नीं !
  5. बाल कहानी- छोटी सी बात !

कुछ उदाहरण लेते हैं, जैसे निम्नलिखित शब्दों का दूसरों (हमारे घर के माता, पिता, बच्चे, पत्नी, पति, अड़ोसी, पड़ोसी, रिस्तेदार, दोस्त, यार, students, इत्यादि) पर कोई असर नहीं पड़ने वाला :-

(1) अगर हम खुद झूठ बोलते हैं और दूसरों को झूठ न बोलने के लिए कह रहे हैं.
(2) अगर हम खुद सुबह नहीं उठ रहे हैं और दूसरों को सुबह उठकर पढ़ाई या exercise करने के लिए कह रहे हैं.
(3) अगर हम खुद नशा (बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू, दारू) कर रहे हैं और दूसरों को इनसे दूर रहने के लिए कह रहे हैं.
(4) अगर हम खुद अपनी knowledge बढ़ाने के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं और दूसरों को knowledge बढ़ाने या पढ़ाई करने के लिए कह रहे हैं.
(5) अगर हम खुद दूसरों की बुराई करते हैं और दूसरों को किसी की बुराई न करने के लिए कह रहे हैं.


मित्रों इसी तरह के हजारों example हमारी जिंदगी में रोज घटते हैं और हम परेशान रहते हैं कि कोई भी (हमारे घर के माता, पिता, बच्चे, पत्नी, पति, अड़ोसी, पड़ोसी, रिस्तेदार, दोस्त, यार, students, इत्यादि) हमारी बात सुनता क्योँ नहीं ?,

मित्रों जब हम वो काम खुद कर रहे हैं और दूसरों को उसका उल्टा करने के लिए कह रहे हैं, तो हम अपने "शब्दों में वो तरंगे पैदा नहीं कर पाते" जिससे की हमारे "शब्द 1000 गुना शक्तिशाली बने."

थोड़ा सा विस्तार में इसे समझते हैं :-
एक बार एक औरत अपने बच्चे को एक महात्मा के पास ले कर गई और बोला की महात्मा जी "ये बच्चा चीनी बहुत खाता है, आप इसे चीनी खाने से मना करो." महात्मा ने कहा कि अगले हफ्ते आना. अगले हफ्ते वो महिला फिर से उस बच्चे को ले कर उस महात्मा के पास गई और बोली कि महात्माजी इस बच्चे को आप "चीनी खाने से मना करो." महात्मा ने तुरंत बच्चे को चीनी खाने से मना किया और चीनी ज्यादा खाने के अवगुण भी बताये. तब उस महिला ने महात्मा से पूछा कि "यही बात आप पिछले हफ्ते भी तो कह सकते थे." तब उन महात्मा ने कहा कि "पिछले हफ्ते तक मैं भी चीनी बहुत खाता था, तब कैसे मैं इस बच्चे को उस काम के लिए मना कर सकता था. अब क्योँकि मैंने चीनी खानी बिलकुल छोड़ दी है, अब मैं इस बच्चे को क्या पूरी दुनिया को चीनी न खाने के लिए कह सकता हूँ, क्योँकि अब मेरे द्वारा बोले जाने वाले "शब्दों में तरेंगे पैदा हो गई है" और उनमें "1000 गुना ताकत के साथ साथ ब्रम्ह की ताकत" भी समा गई है.

मित्रों ध्यान रहे जिसको भी हम कोई भी बात बोलते हैं तो सबसे पहले वो हमें अच्छी तरह से, जी हाँ अच्छी तरह से scan करके ये देखता है कि ये व्यक्ति बोलने से पहले बोली गई बातों में खुद भी अमल कर रहा है की नहीं. उसके सामने वाले को "सृस्टि द्वारा निर्मित automatic system" से "बोले गए शब्दों के भाव से ही तरंगे" आने या न आने का पता चल जाता है.

"इसका बहुत बढ़िया उदहारण हम सब लोग स्कूल, कॉलेज में भी देख सकते हैं कि जब एक ही subject के एक ही chapter को दो अलग अलग टीचर पढ़ाते हैं तो पढ़ाई गई चीज का असर हमारे ऊपर कैसा पड़ता है."

इसी प्रकार मित्रों, जब कभी भी हम अपने जीवन में किसी को कोई बात बोलें तो ये ध्यान रहे कि हम उस बात पर पूरा अमल करते हों, अन्यथा "बोले गए शब्द" बेकार हैं, उनका कोई औचित्व नहीं.

हम अपने "शब्दों में 1000 गुनी ताकत" दें सकते हैं पर हम जो भी बोलें, उन बातों पर हमें खुद भी अमल करना ही करना होगा.

मित्रों शब्द वही - पर अंतर 1000 गुना का. अगर उन्हीं शब्दों को कोई "उस बात को अमल करने वाला बोले" और "उस बात को अमल न करने वाला बोले" तो .


क्या हमारे ऊपर महापुरुषों की बातों का असर नहीं होता. जी हाँ, बिलकुल होता है. पर उनकी हर बात का असर नहीं होता. हमारे ऊपर उनकी उन्ही बातों का असर होता है जिन बातों पर उन्होंने खुद अमल किया हो. पर जिन बातों पर इन्होंने भी अमल नहीं किया और बोला हो, तो मित्रों मान कर चलिए उन बातों का हम लोगों के ऊपर कभी भी कोई असर नहीं होता.

किसी ने सही कहा है :

"शब्दों" की ताकत तो "बोलने की तरंगों" के भाव से पता चलती है...
वर्ना Welcome तो पैर पोंछने के पायदान पर भी लिखा होता है...

जरुर पढ़ें :-

साभारः Self Motivation

आशा है आपको ये पोस्ट पसंद आई होगी. अगर हाँ ? तो इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook या Twitter पर Share करना न भूलें. 

Note - अगर आपके पास कोई Hindi Story है जो लोगों में सकारात्मकता फैला सकती है तो इस Blog पर Share करने के लिए इसे हमारे ईमेलः jeevandarpan.com@gmail.com पर जरुर भेजें. इसे हम JeevanDarpan.Com पर आपके नाम तथा फोटो के साथ Publish करेंगे. धन्यबाद.
Keywords: Inspirational-Stories-in-Hindi, Motivational-Stories-in-Hindi, Hindi-Story-with-Moral, Moral-Stories-in-Hindi, Hindi-Stories-on-Jeevan-Darpan. Hindi-Kahaniyan, Hindi-me-Kahani, Hindi-me-prernadayak-Kahani, Moral-Kahani-Padhen-hindi-me, Prernadayk-Kahniyan-Hindi-Main. 
Read More

29 July 2016

दुनिया में आये है कुछ कर दिखाएंगे - Inspirational Post in Hindi

दुनिया में आये है कुछ कर दिखाएंगे,
पत्थर को भी ज़िंदादिल बनायेंगे.
जहाँ तक जायेगी ये नजर,
हर दिल में शमा जलायेंगे.

"अस्थायी समस्या (Temporary Problem)" या "स्थायी समस्या ( Permanent Problem)
-------------------------------------------

Inspirational-Post-in-Hindi-Duniya-Me

जब हम अपने सपनों को अपनी "अस्थायी समस्याओं" (Temporary Problems) के सामने समर्पण कर देते हैं, तब हम अपने जीवन की स्थायी हार (Permanent Defeat) की तरफ बढ़ते हैं. एक रिसर्च के अनुसार, 99% बार हम अपने को जिंदगी की "अस्थायी समस्याओं" के सामने समर्पण कर ही देते हैं.
Keywords: Inspirational-Stories-in-Hindi, Motivational-Stories-in-Hindi, Hindi-Story-with-Moral, Moral-Stories-in-Hindi, Hindi-Stories-on-Jeevan-Darpan. Hindi-Kahaniyan, Hindi-me-Kahani, Hindi-me-prernadayak-Kahani, Moral-Kahani-Padhen-hindi-me, Prernadayk-Kahniyan-Hindi-Main. 
समस्याएं आएंगे और जाएँगी, कोई भी इस दुनिया में बिना समस्याओं का नहीं है. इसलिए अपने सपनों को हमेशा सबसे ऊपर रखिये, उनको मरने मत दीजिये, चाहे कितनी ही बड़ी समस्या हो, बस थोड़ा सा उसे "अस्थायी समस्या (Temporary Problem)" या "स्थायी समस्या ( Permanent Problem) का अंतर समझते हुए बड़े नजरिये से देखने की जरुरत है.
Read More

26 July 2016

अपनी जिंदगी में "कर्मों का तूफ़ान" पैदा करो !

अपनी जिंदगी में "कर्मों का तूफ़ान" पैदा करो,
भाग्य के रास्ते अपने आप खुल जायेंगे

Karmon-Ka-Tufaan-Hindi-Self-Motivatiion
Karmon-Ka-Tufaan-Hindi-Self-Motivatiion


1. "कर्म करो, फल की इच्छा मत करो."
2. "हमारी सफलता हमारे द्वारा किये गए "कार्य के पीछे की नियत" पर निर्भर करती है....."

---------------------------------

1. "कर्म करो, फल की इच्छा मत करो" :- 


धर्म का अर्थ होता है कर्तव्य. हमारे ग्रंथों ने कर्त्तव्य को ही धर्म कहा है. हमें भी जीवन में अपने कर्त्तव्य को पूरा करने में कभी भी ये नहीं सोचना है कि ये कर्त्तव्य करने से हमारा नाम होगा या बेइजत्ती, हमारा फायदा होगा या नुकसान. अपने मन को सिर्फ और सिर्फ अपने कर्तव्य पर टिकाकर काम करना है. इससे हमें अपनी "जिंदगी के सबसे बढ़िया परिणाम" मिलेंगे और सबसे बड़ी बात हम काफी बिमारियों से मुक्त रहेंगे. हमारे बीमार पड़ने के सबसे बड़े कारणों में से एक है, हमारा अपने "कर्तव्यों को करने से पहले उसके फायदे या नुकसान के बारे में सोचकर कार्य करना".

चलिए जरा कुछ उदाहरण लेते हैं :-



1. स्कूल या कॉलेज में पढ़ाई पर कम और कितने नंबर आएंगे, इस पर ज्यादा ध्यान देते हैं.

2. अपने ऑफिस में काम में पूरा ध्यान न लगा कर, हमारी सैलरी कितनी और कब बढ़ेगी, इस पर ज्यादा ध्यान देते हैं.

3. बिज़नेस में पूरा ध्यान ग्राहक की सेवा में न लगा कर, साल के आखिर में कितना मुनाफा होगा, इस पर ज्यादा ध्यान देते हैं.

4. राजनीति में एक बार जीतने के बाद, काम करने की जगह, पहले दिन से ही अगली बार का टिकट मिलेगा की नहीं, इस पर ज्यादा ध्यान देते हैं.
Keywords: Inspirational-Stories-in-Hindi, Motivational-Stories-in-Hindi, Hindi-Story-with-Moral, Moral-Stories-in-Hindi, Hindi-Stories-on-Jeevan-Darpan. Hindi-Kahaniyan, Hindi-me-Kahani, Hindi-me-prernadayak-Kahani, Moral-Kahani-Padhen-hindi-me, Prernadayk-Kahniyan-Hindi-Main. 
मित्रों शुरू से ही "अपनी पसंद के परिणाम की इच्छा" हमारे अंदर नकारात्मक भाव पैदा करती है और फिर हम हर वक़्त अपने कर्त्तव्य यानि कार्य को न कर अपनी "पसंद के परिणाम" पर ही "ध्यान केंद्रित" कर देते हैं और अपने को "धीरे धीरे कमजोर" करते हैं.


गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने यही कहा है - "कर्म करो, फल की इच्छा मत करो" और "कर्म ही पूजा है."

2. मित्रों हमें इससे भी महत्वपूर्ण बात, "किसी भी कार्य को करने के पीछे की नियत" को भी समझना होगा, जी हाँ किसी भी कार्य (चाहे छोटा हो या बड़ा).


अगर पहले से ही हमारी नियत गलत है और हमने वो कार्य शुरू कर दिया तो पहले से ही समझ लीजिएगा कि वो कार्य शुरू होकर चलने तो लग जायेगा पर बहुत आगे तक नहीं जा सकता. जैसे :- 

(a) अगर हम "स्कूल/ कॉलेज" में पढ़ाई "अपना भविष्य बनाने की नियत से नहीं" अपितु "अपने दोस्तों को दिखाने की नियत" से कर रहें हैं तो हम बहुत ज्यादा सफल नहीं हो पाएंगे.

(b) अगर हम "ऑफिस" में काम "खुद को सीखने की नियत से नहीं" अपितु "अपने बॉस को खुश करने की नियत" से कर रहे हैं तो भी हम अपनी जिंदगी में बहुत ज्यादा सफल नहीं होंगे.

(c) अगर हम "बिज़नेस" अपने को "बढ़ाने की नियत से नहीं" अपितु "अपने प्रतिद्वंद्वीयों को गिराने" के लिए कर रहे हैं तो भी हम बिज़नेस में बहुत ज्यादा सफल नहीं होंगे. 

(d) अगर हम "राजनीति "समाज को बढ़ाने की नियत से नहीं" अपितु "अपने को बढ़ाने" के लिए कर रहे हैं तो भी हम एक दिन नीचे आएंगे ही आएंगे.

मित्रों जब हम कोई भी "काम सिर्फ दूसरों को दिखाने या दूसरों को गिराने की नियत" से करते हैं तो हम दूसरों के "सोच के जाल" "(Trap of Thinking)" में फंस जाते हैं और तब हमारी "अपनी सोच बंद" हो जाती है और हम "दूसरों की सोच के इर्द गिर्द ही घूमते घूमते" अपनी सारी की सारी जिंदगी गुजार देते हैं.

इसलिए मित्रों आप सभी से नम्र निवेदन है की जिंदगी जीनी है, तो, "किसी को भी गिराने की सोच से कोई काम मत करो" और "अगर हमने ये किया, तो समझ लीजिएगा कि जब उस काम की "शुरूआत ही गलत नियत" से हुई है, तो, हमें जिंदगी में "सफलता मिलने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता."

ये बात भी भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में हमें "समझाकर", "सचेत रहने" के लिए कहा है कि "हमारी सफलता कार्य के पीछे की नियत पर ही निर्भर करती है."

मित्रों अगर हम "अपना धर्म यानि कर्त्तव्य यानि कर्म" "बिना किसी फल की इच्छा के साथ करेंगे" और "किसी भी कार्य को करने से पहले "निस्वार्थ नियत" को साथ रखेंगे" तो मान कर चलिए हमको किसी भी "कर्म के" "सबसे बेहतर, जी हाँ सबसे बेहतर फल मिलेंगे, इसमें कोई संशय नहीं.

किसी ने बिलकुल सही कहा है :-

अपनी जिंदगी में "कर्मों का तूफ़ान" पैदा करो,
भाग्य के रास्ते अपने आप खुल जायेंगे ......

जरुर पढ़ें :-

साभारः Self Motivation

आशा है आपको  "भगवान् के अवतार "  पसंद आई होगी. अगर हाँ ? तो इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook या Twitter पर Share करना न भूलें. 

Note - अगर आपके पास कोई Hindi Story है जो लोगों में सकारात्मकता फैला सकती है तो इस Blog पर Share करने के लिए इसे हमारे ईमेलः jeevandarpan.com@gmail.com पर जरुर भेजें. इसे हम JeevanDarpan.Com पर आपके नाम तथा फोटो के साथ Publish करेंगे. धन्यबाद.
Keywords: Inspirational-Stories-in-Hindi, Motivational-Stories-in-Hindi, Hindi-Story-with-Moral, Moral-Stories-in-Hindi, Hindi-Stories-on-Jeevan-Darpan. Hindi-Kahaniyan, Hindi-me-Kahani, Hindi-me-prernadayak-Kahani, Moral-Kahani-Padhen-hindi-me, Prernadayk-Kahniyan-Hindi-Main. 
Read More

20 June 2016

भगवान के अवतार - Motivational Post in Hindi

भगवान के अवतार - Motivational Post in Hindi

bhagwan-ke-avtaar-motivational-post-in-hindi


कुछ करना है, तो डटकर चल,
थोड़ा दुनिया से हटकर चल,
लीक पर तो सभी चल लेते है,
कभी इतिहास को पलटकर चल.


"भगवान के अवतार"
----------------------


दर्पण जब चेहरे पर दाग दिखाता है, तो क्या हम दर्पण तोड़ देते हैं, नहीं हम उस दाग को साफ़ करके अपने को निखारते हैं, उसी प्रकार जब कोई हमें हमारी कमी गिनाता है तो क्या हम क्रोध कर, उससे सम्बन्ध तोड़ दें या फिर अपनी कमियों को दूर करके अपने को निखारें. सोच है हमारी, आखिर व्यक्तित्व है हमारा.

"धन्य मानिये अपने को, जो हमारी जिंदगी में कमियां बताने वाले कुछ लोग होते हैं."

जिस प्रकार अर्जुन के कई बार निराश होने पर श्री कृष्ण अर्जुन की गलतियां भी बताते हैं और उनको दूर करने का तरीका भी बताते हैं, तो क्या अर्जुन ने श्री कृष्ण से रिश्ते तोड़ लिए, नहीं, अर्जुन ने अपने को संवारा, निखारा. मित्रों उस वक़्त श्री कृष्ण अर्जुन के सार्थी की भूमिका में थे. उस वक़्त उपदेश देने का उनका मकसद भी यही रहा होगा की "एक इंसान ही दूसरे इंसान" का हौसला बढ़ाता है. मित्रों क्या इसी प्रकार क्योँ न हम भी अपनी जिंदगी में कमी बताने वालों को "भगवान का अवतार" मान लें और उन कमियों को दूर कर हंसी ख़ुशी और सुखपूर्ण जिंदगी जियें.

"सोच को बदलो सितारे बदल जायेंगे,
नज़र को बदलो नज़ारे बदल जायेंगे."

नहीं तो मित्रों एक बात हम सब सोचें "कौन है भगवान, कहाँ हैं भगवान, कैसे दिखते हैं भगवान, कहाँ दिखे भगवान, किसको दिखे भगवान ????" ये बहुत सारे प्रश्न हैं जो हमेशा हम इंसानी मन को व्यथित करते रहते हैं.

इसलिए मित्रों क्या अपनी जिंदगी में "कमी बताने वाले ही कहीं अप्रत्यक्ष रूप से भगवान के भेजे हुए लोग" तो नहीं.
Keywords: Inspirational-Stories-in-Hindi, Motivational-Stories-in-Hindi, Hindi-Story-with-Moral, Moral-Stories-in-Hindi, Hindi-Stories-on-Jeevan-Darpan. Hindi-Kahaniyan, Hindi-me-Kahani, Hindi-me-prernadayak-Kahani, Moral-Kahani-Padhen-hindi-me, Prernadayk-Kahniyan-Hindi-Main.
सोचिये जब हम लोग कुछ बन जाते हैं तो क्या हम अपने माता पिता, गुरुजनों या अन्य दूसरे लोगों को धन्यवाद नहीं करते "जिन्होंने भी हमें वक़्त बेवक़्त हमारा कुछ भी मार्गदर्शन किया हो या हमारी कमियाँ बताई हो."
(सोचिये सोचिये - उस वक़्त जब कोई हमें हमारी कमी बता रहा होता है तो "उस समय" हमारी कमी बताने वाले के लिए हमारे मन में कई बार गुस्सा भी आता है और यहाँ तक की बहुत बार तो हम बहस, झगड़ा और गाली गलोच भी कर बैठते हैं, पर जब हम कुछ बन जाते हैं तो फिर हम सोचते हैं की "हाँ अच्छा हुआ उस बन्दे ने उस वक़्त हमें हमारी कमी बता दी थी, जिसको हमने उसके बाद ठीक भी कर लिया" और उसी वजह से हम आज की तारीख में इस position में हैं, पर क्या हम पुराना रिश्ता वापस ला पाते हैं, ये एक सोच का विषय है.)

मित्रों मान कर चलिए तारीफ करने वाले हमारे साथ तो चलते हैं पर सोच कर देखिये "कमी निकालने वालों की वजह से ही हम अपनी जिंदगी में बढ़ते है".

इसलिए मित्रों जब कभी भी कोई हमारी जिंदगी में हमारी कमी निकलने वाला आये तो हमें प्रेम पूर्वक "अपनी कमियां सुननी चाहिए" और फिर "उस पर अमल करते हुए अपने को निखारना चाहिए."

कुछ करना है, तो डटकर चल,
थोड़ा दुनियां से हटकर चल,
लीक पर तो सभी चल लेते है,
कभी इतिहास को पलटकर चल,
बिना काम के मुकाम कैसा ?
बिना मेहनत के, दाम कैसा ? 
जब तक ना हासिल हो मंज़िल,
तो राह में, राही आराम कैसा ? 
अर्जुन सा निशाना रख मन में,
ना कोई बहाना रख ! 
लक्ष्य सामने है,
बस उसी पे अपना ठिकाना रख !! 
सोच मत, साकार कर,
अपने कर्मो से प्यार कर ! 
मिलेगा तेरी मेहनत का फल,
किसी और का ना इंतज़ार कर !! 
जो चले थे अकेले,
उनके पीछे आज मेले है ... 
जो करते रहे इंतज़ार,
उनकी जिंदगी में आज भी झमेले है।।

जय हिन्द
जय भारत


जरुर पढ़ें :-

साभारः Self Motivation

आशा है आपको  "भगवान् के अवतार "  पसंद आई होगी. अगर हाँ ? तो इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook या Twitter पर Share करना न भूलें. 

Note - अगर आपके पास कोई Hindi Story है जो लोगों में सकारात्मकता फैला सकती है तो इस Blog पर Share करने के लिए इसे हमारे ईमेलः jeevandarpan.com@gmail.com पर जरुर भेजें. इसे हम JeevanDarpan.Com पर आपके नाम तथा फोटो के साथ Publish करेंगे. धन्यबाद.
Keywords: Inspirational-Stories-in-Hindi, Motivational-Stories-in-Hindi, Hindi-Story-with-Moral, Moral-Stories-in-Hindi, Hindi-Stories-on-Jeevan-Darpan. Hindi-Kahaniyan, Hindi-me-Kahani, Hindi-me-prernadayak-Kahani, Moral-Kahani-Padhen-hindi-me, Prernadayk-Kahniyan-Hindi-Main. 
Read More

6 June 2016

"एक ही जगह ऊर्जा लगाने की शक्ति"

The Power of Focus in Hindi - Motivational Post

Ek Hi Jagah Urja Lagane Ke Shakti Hindi Me

समस्याएं इतनी ताक़तवर नहीं हो सकती जितना हम इन्हें मान लेते हैं ,
कभी सुना है,, कि "अंधेरों ने सुबह ही ना होने दी हो"

"एक ही जगह ऊर्जा लगाने की शक्ति"

the-power-of-focus-in-hindi.
the-power-of-focus-in-hindi.


बचपन में एक काम हर कोई करता है लैंस से सूरज की किरणों के जरिये कागज में आग लगाना. शायद याद होगा हम सभी को. क्या कभी हमने सोचा है कि अगर हम कागज को बिना लैंस के सूरज की किरणों के सामने रखते हैं तो वो नहीं जलता. जी हाँ जलता ही नहीं।
क्योँ ????

क्योँकि सूरज की किरणें पूरी पृथ्वी पर फैली हुई होती हैं. पर मित्रों जब हम इन्ही फैली हुई किरणों को लैंस के जरिये "एक जगह इकट्ठा" करते हैं तो आग लग जाती है.

मित्रों इसी तरह "अपने को सूर्य" और "अपने विचारों को किरण" समझिए. अब देखिये कि जब तक हमारे विचार रूपी किरण इधर उधर भटकते रहेंगे तब तक हमारे काम सफल नहीं हो पाएंगे, पर हमने एक बात हमेशा देखी है कि जब भी हम इंसानों ने अपनी सारी की सारी किरण रूपी विचार एक जगह पर लगाए तो हमने बड़े से बड़े काम को चुटकियों में हल कर लिया. 

जी हाँ मित्रों हमें ये समझना पड़ेगा कि जब भी हम कोई काम करें तो उसे proper तरीके तक लाने के लिए अपना तन, मन और जूनून पूरी तरह लगा दें, सफलता मिलने से हमें कोई नहीं रोक सकता.

मित्रों उस काम के लिए इस कदर जुनूनी हो जाएँ जैसे पानी के अन्दर हम सांस लेने के लिए तड़प जाते हैं.

मित्रों अपनी सारी की सारी किरण रूपी ऊर्जा एक जगह पर ले कर कोई भी काम करें. जिस प्रकार लैंस के जरिये सूर्य की किरणों ने एक जगह आ कर कागज में आग लगा दी वैसे ही हम अपने अंदर की सारी की सारी ऊर्जा एक जगह लगा कर अपने भारत के स्वर्णीम गौरव को वापिस लाकर एक दिन विश्व गुरु अवश्य बनेंगे.

मित्रों किसी ने सही कहा है :-

समस्याएं इतनी ताक़तवर नहीं हो सकती जितना हम इन्हें मान लेते हैं ,
कभी सुना है ,, कि 

"अंधेरों ने सुबह ही ना होने दी हो"

जय हिन्द !
जय भारत !

जरुर पढ़ें :-

साभारः Self Motivation

आशा है आपको  "एक ही जगह ऊर्जा लगाने की शक्ति"  पसंद आई होगी. अगर हाँ ? तो इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook या Twitter पर Share करना न भूलें. 

Note - अगर आपके पास कोई Hindi Story है जो लोगों में सकारात्मकता फैला सकती है तो इस Blog पर Share करने के लिए इसे हमारे ईमेलः jeevandarpan.com@gmail.com पर जरुर भेजें. इसे हम JeevanDarpan.Com पर आपके नाम तथा फोटो के साथ Publish करेंगे. धन्यबाद.
Keywords: Inspirational-Stories-in-Hindi, Motivational-Stories-in-Hindi, Hindi-Story-with-Moral, Moral-Stories-in-Hindi, Hindi-Stories-on-Jeevan-Darpan. Hindi-Kahaniyan, Hindi-me-Kahani, Hindi-me-prernadayak-Kahani, Moral-Kahani-Padhen-hindi-me, Prernadayk-Kahniyan-Hindi-Main. 
Read More

26 February 2016

इंसान की नहीं, इज़्ज़त है रिश्ते की: एक कटु सत्य !

We Respect Relation, Not Person: A Bitter Truth in Hindi !

We-Respect-Relation-Not-Person-A-Bitter-Truth-In-Hindi
We-Respect-Relation-Not-Person-A-Bitter-Truth-In-Hindi

(मित्रों A, B, C, D को नाम समझियेगा)
We-Respect-Relation-Not-Person-A-Bitter-Truth-In-Hindi
1) अगर मेरी wife A न होकर B होती तो मैं B से प्यार और नोंक झोंक करता.

2) अगर मेरा Boss C न होकर D होता तो मैं उसकी इज्जत करता या उसकी कमियां निकलता.

3) अगर मेरा Employee E न होकर F होता तो मैं उसे काम देता.

4) अगर मेरा भाई G न होकर H होता तो मैं उसके साथ भाई का रिश्ता रखता.

5) अगर मेरी बहन I न होकर J होती तो मैं उसके साथ भाई बहन का रिश्ता रखता.

6) अगर मेरे अध्यापक K न होकर L होते तो मैं उनकी इज्जत करता.

7) अगर मेरे पड़ोसी या दोस्त M न होकर N होते तो मैं उनके साथ रिश्ता रखता.

8) अगर मेरे चाचा, ताऊ O न होकर P होते तो मैं उनकी इज्जत करता.

मित्रों ध्यान से देखिये हमने इंसान की नहीं रिश्तों की इज्जत की.

We-Respect-Relation-Not-Person-A-Bitter-Truth-In-Hindi
क्या हम सड़क पर चलते हुए हर किसी को नमस्ते या प्रणाम करते हैं, नहीं न. दूर से कोई व्यक्ति आ रहा है, अगर वो मेरा रिश्तेदार या जानकार निकला तो मैने प्रणाम कर दिया वर्ना मैने उसकी तरफ देखा भी नहीं.(ठीक है हम दिन भर नमस्ते थोड़े ही करते रहेंगे)

जरा सोच कर देखिये आज की तारीख में कोई भी काम सिर्फ और सिर्फ उन लोगों का जल्दी होता है जिनकी जान पहचान होती है, इसका मतलब वो इंसान जिसकी कहीं जान पहचान नहीं है उसका काम होना एक टेरी खीर के समान है.

इससे तो ऐसा लगता है कि इज्जत पाने के लिए और अपना अपना काम करवाने के लिए सबसे पहले हम सबको जानपहचान बनानी पड़ेगी. 

पर जब किसी को मारना पीटना और लड़ाई करनी होती है तो ज्यादातर समय हम इंसान ही ढूंढ़ते है, रिस्तेदार या जानकार नहीं ??

मतलब साफ़ है हम लोग अपनी जिंदगी में इंसान से ज्यादा रिश्तों को महत्व देते हैं, ये बात तो तय है.

मित्रों सोचिये अगर ये जान पहचान वाली सोच किसी दिन हमारे देश के सभी इंसानों ने बना ली तो क्या होगा ?

और आगे सोचिये, यही सोच अगर किसी दिन हमारे "जवानों" ने भी बना ली तो, तब क्या होगा ?
अपनी जिंदगी में हम सिर्फ रिश्तों या जानपहचान वालों की ही क़द्र न करें, इंसानों की भी क़द्र करनी हमें सीखनी होगी.

इसलिए मित्रों, जब तक हम इंसान से ज्यादा रिश्तों को महत्व देते रहेंगे, हम सिर्फ उन्हीं की इज्जत तक सीमित रह जायेंगे और मान कर चलिए जिस दिन से हम रिश्तों से ज्यादा इंसान को महत्व देने लग जायेंगे, हम सब मिलकर एक बुलंद भारत बनाकर इस देश को ही बदल देंगे.

जरुर पढ़ें :-

साभारः Self Motivation

आशा है आपको "इंसान की नहीं, इज़्ज़त है रिश्ते की: एक कटु  सत्य ! Must Read Post in Hindi" पसंद आई होगी. अगर हाँ ? तो इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook या Twitter पर Share करना न भूलें. 

Note - अगर आपके पास कोई Hindi Story है जो लोगों में सकारात्मकता फैला सकती है तो इस Blog पर Share करने के लिए इसे हमारे ईमेलः jeevandarpan.com@gmail.com पर जरुर भेजें. इसे हम JeevanDarpan.Com पर आपके नाम तथा फोटो के साथ Publish करेंगे. धन्यबाद.
Keywords: Inspirational-Stories-in-Hindi, Motivational-Stories-in-Hindi, Hindi-Story-with-Moral, Moral-Stories-in-Hindi, Hindi-Stories-on-Jeevan-Darpan. Hindi-Kahaniyan, Hindi-me-Kahani, Hindi-me-prernadayak-Kahani, Moral-Kahani-Padhen-hindi-me, Prernadayk-Kahniyan-Hindi-Main. 
Read More

23 February 2016

अपने जीवन में समस्या (Problem) आने पर हमें क्या करना चाहिए ?

अपने जीवन में समस्या (Problem) आने पर हमें क्या करना चाहिए ?

What Should We Do After Problem; In Hindi


Inspirational-Post-In-Hindi-On-Problem-Solving

हमें वास्तव में Problem के आने पर बहुत ही शांति से REACT करना चाहिए.

किसी चीज को "होने के अंदेशे" के डर से कभी नहीं जीना. वह चीज होगी, नहीं होगी. पता नहीं ?????

अपने जीवन में समस्या (Problem) आने पर हमें क्या करना चाहिए ?


जिंदगी में Problems तो आनी हैं ये तो तय है, जिसको रोकने का इंसान के ऊपर कोई बस नहीं, बस हमें करना ये है कि अपनी सारी ऊर्जा Problem के आने के बाद उस पर कैसे React करना चाहिए, उस के लिए रखनी है. यही जीवन का असली सार है और तब हमें बहुत ही शांति से REACT करना चाहिए.

मित्रों सोचिये हम किस किस Problem के लिए आज से ही Reaction शुरू करें.

होता क्या है हम इंसानों की आदत है कि हम आज से ही अपनी पूरी की पूरी जिंदगी की Problems के बारे में सोचते रहते हैं.

एक छोटा सा Example लेते हैं :-


मान लीजिये हमारी शादी होने वाली है, तो हम आज से ही शादी के दिन क्या होगा, उसके बाद बच्चे कितने होंगे, लड़का होगा तो वो ये बनेगा, लड़की होगी तो वो ये बनेगी, उनकी शादी, उनके बच्चे, उफ़, उफ़,उफ़ जरा रोकिये अपनी सोच को। सभी जानते हैं ये सब होगा, और कुछ न कुछ Problems भी आएँगी.

क्या पता आप "A Problem" के बारे में सोच रहे हैं और आपके सामने आ गयी "B Problem". तब क्या करेंगे?

इसलिए मित्रों ध्यान रहे जिंदगी हमारी सोच के हिसाब से नहीं चलेगी, हम Problems के आने तक, उस पर सही ढंग से React करने के लिए Energy रखें, न की सारी की सारी Energy Problem के आने से पहले ही ख़त्म कर दे.

मित्रों जब जब जो Problems आये तब उसपर हमें सूझबूझ कर शांति से React करना है.

मित्रों आज की तारीख में अधिकतर बिमारियों की वजह है हमारा Present में न जीना.

जिस दिन से हम लोग Present में जीना सिख जायेंगे, समझिए उसी दिन से हमारी आधी बीमारियां गायब.

Problem के बिना REACT करने का मतलब है, अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारना.

Must Read:

साभारः Self Motivation

आशा है आपको "क्या मैं इस दुनिया में खुश "न" रहने के लिए आया हूँ? Must Read Post in Hindi" पसंद आई होगी. अगर हाँ ? तो इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook या Twitter पर Share करना न भूलें. 

Note - अगर आपके पास कोई Hindi Story है जो लोगों में सकारात्मकता फैला सकती है तो इस Blog पर Share करने के लिए इसे हमारे ईमेलः jeevandarpan.com@gmail.com पर जरुर भेजें. इसे हम JeevanDarpan.Com पर आपके नाम तथा फोटो के साथ Publish करेंगे. धन्यबाद.
Keywords: Inspirational-Stories-in-Hindi, Motivational-Stories-in-Hindi, Hindi-Story-with-Moral, Moral-Stories-in-Hindi, Hindi-Stories-on-Jeevan-Darpan. Hindi-Kahaniyan, Hindi-me-Kahani, Hindi-me-prernadayak-Kahani, Moral-Kahani-Padhen-hindi-me, Prernadayk-Kahniyan-Hindi-Main. 
Read More

20 February 2016

क्या मैं इस दुनिया में खुश "न" रहने के लिए आया हूँ? Must Read Post in Hindi

क्या मैं इस दुनिया में खुश "न" रहने के लिए आया हूँ? Must Read Post in Hindi


1. "क्या मैं इस दुनिया में खुश "न" रहने के लिए आया हूँ" ?

2. ये सोचते हुए काम करूँ कि किस-किस के प्रति मेरी क्या-क्या जिम्मेदारी है ना की दूसरे को खुश रखने के लिए ?
Be-Happy-Must-Read-Post-in-Hindi
Inspirational Post In Hindi

क्या मैं इस दुनिया में खुश "न" रहने के लिए आया हूँ? Must Read Post in Hindi

हम हमेशा दूसरों को खुश रखने की कोशिश करते रहते हैं और उस चक्कर में न तो दूसरा व्यक्ति पूरी तरह खुश हो पाता हैं और न ही हम. आप चाहे अपनों के लिए या दूसरों के लिए कितना भी कर लें दूसरा व्यक्ति कभी भी पूर्ण रूप से खुश नहीं रह सकता।

एक उदाहरण लेते हैं :-


मैं अपने माता पिता, Wife, बच्चों, दोस्त, पड़ोसी सभी को खुश रखने के लिए उन लोगों की सारी बात मानता हूँ.
पर कुछ समय बाद मैंने देखा की सबको खुश करते करते शायद मेरे अंदर का इंसान कहीं ख़त्म होता जा रहा है और उससे भी बड़ी बात कोई भी मुझसे पूरी तरह से खुश नहीं है. 

देखते हैं कैसे :-


1) जैसे ही मैंने अपने माता पिता के लिए कुछ किया तो मेरी पत्नी ये सोचने लगी की मैं सब कुछ उनके लिए ही करता हूँ.

2) जैसे ही मैंने अपनी पत्नी और बच्चों के लिए कुछ किया तो मेरे माता पिता ये सोचने लगे की मैं सब उनके लिए ही करता हूँ.

3) जैसे ही मैंने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए कुछ किया तो माता पिता, पत्नी और बच्चे सोचने लगे की मैं सब कुछ उनके लिए ही करता हूँ. 

4) दोस्तों, रिश्तेदारों की मदद नहीं की तो वो कहने लगे कि भाई तू तो अब अपना है ही नहीं.

तो मित्रों सोचो सबके लिए सबकुछ करने के बावजूद कौन मुझसे खुश हुआ, देखा जाये तो कोई भी नहीं.

इसके बाद मैंने ये तय किया की मैं आज के बाद कोई भी काम किसी को खुश करने की नियत से नहीं करूँगा और ये सोचते हुए काम करूँगा की किस किस के प्रति मेरी क्या क्या जिम्मेदारी है.

मेरे उस काम से दूसरा खुश हो रहा है तो ठीक और नहीं हो रहा है तो ठीक, कम से कम मन से मैं तो खुश हो रहा हूँ सभी के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा कर. दूसरे की अपेक्षाएं तो हमसे मरते दम तक कभी भी खत्म नहीं होंगी.

अगर मैं ये सोचूंगा कि पहले दूसरा खुश रहे तो मैं जिंदगी भर उनकी Expectation पर खरा नहीं उतर पाउँगा और मैं खुद ये सोच-सोच कर कि दूसरा तो खुश दिख ही नहीं रहा है, इस चक्कर में कभी भी खुश नहीं रह पाउँगा.

मेरी तो पूरी की पूरी जिंदगी ऐसे ही गुजर जाएगी.

"क्या मैं इस दुनिया में "खुश न" रहने के लिए आया हूँ" ??? एक बहुत ही गहन और चिंतन वाला सवाल आप लोगों के लिए ???

मित्रों ध्यान रहे 

(1) "अगर मैं ही खुश न रह पाऊं" - तो मेरे द्वारा किये हुए कोई भी कार्य हो तो रहे होंगे पर सफल नहीं होंगे...

दूसरी तरफ

(2) "अगर मैं खुश रहूँ" - तो मेरे द्वारा किये हुए कोई भी कार्य कम होने के बावजूद सफल हो जायेंगे. 

ये बात सबसे महत्वपूर्ण है, ध्यान रहे.

ये ताकत है पहले अपने को खुश रखते हुए किये हुए कार्य की......

मित्रों,
सोच को बदलो, सितारे बदल जायेंगे,
नज़र को बदलो नज़ारे बदल जायेंगे,
ऐ इंसान,
एक बार अपनी जीभ को तो बदलो, हम सारे के सारे बदल जायेंगे.

Must Read:

साभारः Self Motivation

आशा है आपको "क्या मैं इस दुनिया में खुश "न" रहने के लिए आया हूँ? Must Read Post in Hindi" पसंद आई होगी. अगर हाँ ? तो इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook या Twitter पर Share करना न भूलें. 

Note - अगर आपके पास कोई Hindi Story है जो लोगों में सकारात्मकता फैला सकती है तो इस Blog पर Share करने के लिए इसे हमारे ईमेलः jeevandarpan.com@gmail.com पर जरुर भेजें. इसे हम JeevanDarpan.Com पर आपके नाम तथा फोटो के साथ Publish करेंगे. धन्यबाद.
Keywords: Inspirational-Stories-in-Hindi, Motivational-Stories-in-Hindi, Hindi-Story-with-Moral, Moral-Stories-in-Hindi, Hindi-Stories-on-Jeevan-Darpan. Hindi-Kahaniyan, Hindi-me-Kahani, Hindi-me-prernadayak-Kahani, Moral-Kahani-Padhen-hindi-me, Prernadayk-Kahniyan-Hindi-Main. 
Read More

17 February 2016

Aura (प्रभामण्डल) की ताकत - Inspirational Post In Hindi

Aura (प्रभामण्डल) की ताकत - Inspirational Post In Hindi

Inspirational Post In Hindi, Inspirational Stories In Hindi. Story With Moral in Hindi.
ब्रह्माण्ड हमारे "विचारों" को फैलाती है .......

मित्रों हमारे आसपास Positive या Negative कौन सा Aura तैयार होगा, से सब हमारे "विचारों" पर निर्भर करता है.

यहाँ पर कोई भी Aura बनाने के लिए Law Of Attraction काम करता है.
Aura (प्रभामण्डल) की ताकत - Inspirational Post In Hindi

कुछ महत्वपूर्ण Example लेते हैं :-


1) हमें Maths की Coaching लेनी है तो हमारे दिमाग में Maths के Teachers, अपने Senior, रिस्तेदार, दोस्त याद आने शुरू हो जाते हैं, "जो Maths में अच्छे हैं" (Positive Aura).

Read More