16 September 2015

Biography of Sandeep Maheshwari in Hindi !

नमस्कार दोस्तों,
                           जीवन में प्रत्येक आदमी सफल होना चाहता है लेकिन बहुत कम लोग ही सफलता पाते हैं. और जब हमें किसी चीज़ में जल्दी सफलता नहीं मिलती है तो हम हार मान लेते हैं और इस काम को छोड़ देते हैं.
                         
 लेकिन किसी ने कहा है कि "आप किसी काम में तब तक सच्ची सफलता प्राप्त नहीं कर सकते जब तक की आप उसमे असफल न हों" अर्थात् असफलता आपके लिए सफलता की सीढ़ी बनता है. जी हाँ मैं बात कर रहा हूँ "Sandeep Maheshwari" का. एक नाम जो अब पुरे भारत के लोग जानते हैं और उनसे सीखते हैं.
                     
 वैसे तो आप उनके बारे में उनके द्वारा किये गए फ्री सेमिनार को Youtube पर देखकर जान सकते हैं या उनका कोई Live फ्री सेमिनार देख सकते हैं जो समय समय पर वो करते रहते हैं. जानते हैं उनके बारे में .......

                          वे भारत के सबसे बड़े उद्योगपतियों में से एक हैं. वे किसी व्यक्तिगत कारण से अपनी ग्रेजुएशन की पढाई बिच में छोड़ चुके हैं. उन्होंने अपना career फोटोग्राफी को चुना और अब वे इस क्षेत्र के सबसे सफल व्यक्ति में गिने जाते हैं. इन सब से अलग एक अच्छे Motivational Spea
kar के रूप में भी जाने जाते हैं.

                          उन्होंने फोटोग्राफी में अपना career 2000 इ. में चुना और कई विफलताओं से झुझते हुए World Record भी बनाये हैं. बाद में एक website(ImagesBazaar.Com)  का निर्माण कर वे सफलता की  नयी ऊंचाईयों को छु गए जिससे वो फोटो का ऑनलाइन व्यापार करते हैं. आज उनके पास एक विशाल टीम है और उनका टर्नओवर हर साल का 10 करोड़ से भी अधिक है.

                         ऐसा नहीं की वे असफलता को अनुभव नहीं किये हैं. वे अपने जीवन में संघर्ष करते हुए इस मुकाम तक पहुंचे हैं. कालेज से drop out करने के बाद वे नौकरी पाने के लिए कड़ी मेहनत कर चुके हैं. वे उस समय में, जब उनके परिवार की आर्थीक स्थिति ठीक नहीं थी, एक PCO का दुकान चलाते थे पर बहुत ही जल्द इसको बंद कर दिया. तव वे Model बनने के लिए भी संघर्ष किये लेकिन पूरी तरह से असफल रहे. यहाँ से उनको फोटोग्राफी में रूचि दिखी और इसे उन्होंने अपने career के रूप में चुन लिया. आज वे भारत के उद्योगपतियों की टॉप 10 लिस्ट में आते हैं.

                         संदीप सर का जीवन काफी संघर्षपूर्ण रहा शायद यही कारण है कि उन्होंने बड़ी सफलता पायी. उनको सफलता कोई अचानक या भाग्यवश प्राप्त नहीं हुई है बल्कि उन्होंने अपने मन के बालपन को जीवित रखके यह सफलता हासिल की है. किसी बालक की तरह वह कोई नियम व् कायदे नहीं जानते बल्कि वह अपने सोच से बनाये नियमो के साथ ही जीते हैं.

                           किसी व्यक्ति की पहचान उनके गुणों से होती है. संदीप सर बालपन को ही सबसे बड़ा माने हैं क्योंकि वो मानते हैं कि अगर वास्तव में कही जीवन का आनंद है तो वो है बालपन में. एक बच्चा जो सबकुछ सिखने के लिए तैयार रहता है, कुछ भी करना चाहता है, वो उड़ना चाहता है पर दुनिया उस पर प्रतिबंध लगाये जाती है और वो धीरे धीरे सोचने लगता है कि वो कुछ भी नहीं कर सकता है. अगर वो दुनिया को ignore करता है और अपने इच्छा अनुसार काम करता है तो भविष्य में सफलता के चरम पर पहुँचता है. वही लोग जो उसे कहते थे कि तु नहीं कर सकता आज उसके सफलता के साक्षी बनते हैं.

                       इनके बारे में जानकर हर किसी को प्रेरणा मिलती है कुछ ऐसा कर जाने को जिसके बारे में दुनिया कहती है कि आप नहीं कर सकते. वह धैर्य और आत्मशक्ति में विश्वास रखने वाले व्यक्ति हैं. बहुत से लोग आज उनको follow करते हैं तथा उनसे मिलने के लिए वेताब हैं. आप भी उनसे संपर्क करना चाहते हैं तो उनके वेबसाइट sandeepmaheshwari.com पर लॉग इन कर सकते हैं.

उनके द्वारा कहे गए कुछ अनमोल वचन>


1. पैसा उतना ही ज़रूरी है जितना कार में पेट्रोल , न कम , न ज्यादा .

2. अच्छा बोलो, अच्छा सनुो, अच्छा देखो.

3. जिस व्यक्ति ने अपनी आदतें बदल लीं वो कल बदल जाएगा , और जिसने नहीं बदलीं  , उसके साथ कल भी वही होगा जो आज तक होता आया है .

4. सफलता हमेशा अकेले में गले लगाती है .! लेकिन असफलता हमेशाआपको सबके सामने तमाचा मारती है ..! यही जीवन है.

5. एक ‘इच्छा’ कुछ नहीं बदलती, एक ‘निर्णय’ कुछ बदलता है, लेकिन एक ‘निश्चय’ सब कुछ बदल देता है

6. गलतियां इस बात का सुबूत हैं कि आप  प्रयास कर रहे हैं .

7. जो लोग अपनी सोच नहीं  बदल सकते वे कुछ नहीं बदल सकते .

8. अगर आपके पास ज़रुरत से ज्यादा है तो उसे उनसे शेयर करिये जिन्हे इसकी सबसे ज्यादा ज़रुरत है.

9. कोई पहाड़ चढ़ना मुश्किल नहीं है, शिखर पर मिलते हैं.

10. अगर आप उस इंसान की तलाश कर रहे हैं जो आपकी ज़िन्दगी बदलेगा, तो आईने में देख लें।

And the best one is Everything is "Aasaan Hai". सब कुछ "आसान है".

आपको हमारा ये लेख "Biography of Sandeep Maheshwari in Hindi !" कैसा लगा ? Comment Box में अवश्य बताएं तथा अपने दोस्तों के साथ facebook या Twitter पर Share करें !

आपका दोस्त,
प्रकाश कुमार निराला