26 August 2015

अतुल्य बिहार- About Bihar in Hindi !

नमस्कार दोस्तों,
                       बिहार, ये हमारी मातृभूमि है. आज इसके पास कुछ कुछ न कुछ ऐसा है जो इसे अतुल्य बनाता है. इतिहास में भी इसका एक अलग स्थान है जो अपने विशिष्टता के लिए जाना जाता है. आखिर कौन सी चीजें इस अतुल्य बनाती है. आइये जानते हैं............


ये वहीँ बिहार है जहाँ सबसे पहले महाजनपद बना !

बिहार - जहा बुद्ध को ज्ञान मिला !

बिहार - जहाँ के राजा चन्द्रगुप्त मौर्या से लड़ने की हिम्मत सिकंदर को भी नही हुई !

बिहार - जहाँ के राजा महान अशोक ने अरब तक हिंदुस्तान का पताका फहराया !

बिहार - राजा जराशंध ,पाणिनि(जिसने संश्कृत व्याकरण लिखा ), आर्यभट, चाणक्य(महानअर्थशात्री ),रहीम, कबीरका जन्म हुआ !

बिहार - जहाँ के 80  साल के बूढ़े ने अंग्रेजो के दांत खट्टे कर दिए (बाबु वीर कुंवर सिंह ) !

बिहार - जिसने देश को पहला राष्ट्रपति दिया !

बिहार - जहाँ के गोनू झा के किस्से पुरे हिंदुस्तान में प्रशिद्ध है !

बिहार - जहाँ महान जय प्रकाश  नारायण का जन्म हुआ !

बिहार - जहाँ भिखारी ठाकुर (विदेशिया) का जन्म हुआ !

बिहार - जहाँ शारदा सिन्हा जैसी महान भोजपुरी गायिका का जन्म हुआ !

बिहार - जहाँ स्वामी सहजानंद सरस्वती, राम शरण शर्मा, राज कमल झा ,विद्यापति, रामधारी सिंह ‘दिनकर' रामवृक्ष बेनीपुरी, देवकी नंदन खत्री ,इन्द्रदीप सिन्हा, राम करण शर्मा, महामहोपाध्याय पंडित राम अवतार शर्मा, नलिन विलोचन शर्मा, गंगानाथ झा, ताबिश खैर, कलानाथ मिश्र, आचार्य रामलोचन सरन, गोपाल सिंह नेपाली, बिनोद बिहारी वर्मा, आचार्य रामेश्वर झा, राघव शरण शर्मा, नागार्जुन जैसे  महान लेखको का जन्म हुआ !

बिहार - जहाँ बिस्स्मिल्लाह खान का जन्म हुआ !

बिहार - जहाँ आज भी दिलो में प्रेम बसता है !

बिहार - जहाँ आज भी बच्चे अपने माँ - बाप के पैर दबाये बिना नही सोते !

बिहार - जहाँ से सबसे ज्यादा बच्चे देश का सबसे कठिन परीक्षा UPSC  और IIT पास करते है !

बिहार - जहाँ के गाँव में आज भी दादा दादी अपने बच्चो को कहानिया सुनाते है !

बिहार - जहाँ आज भी भूखे रह के अतिथि को खिलाया जाता है !

बिहार - जहाँ के बच्चे कोई सुविधा न होते हुए भी देश में सबसे ज्यादा सरकारी नौकरी पते है !

वास्तव में बिहार अतुल्य है और गर्व होता है की हम यहाँ के निवासी हैं. "वैसे तो इस भारतीय धरती पर जन्म लेना ही एक बड़ी बात है" Yes We are Indian !

आपको हमारा ये Post कैसा लगा? हमे जरुर बताएं. आप अपने सुझाव हमारे ईमेल jeevandarpan2015@gmail.com पर दे सकते हैं.
धन्यबाद !